रायगढ़ / खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देहजरी के समीप एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई,मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना कोल्ड स्टोरेज के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत देहजरी के उप-सरपंच प्रतिनिधि सुशांत पटेल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी खरसिया थाना प्रभारी को दी,

सूचना मिलने के बाद पुलिस की 112 की टीम मौके पर पहुंची, टीम ने हादसे में मृत बाइक सवार के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया,फिलहाल खरसिया पुलिस जांच में जुटी हुई है।




