Skip to content

भीषण सड़क हादसे में दो की गई जान,पुलिस मौके पर कर रही मामले की जाचं–

जशपुर /जशपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने क्षेत्र में सनसनी सी फैला दी है, दरअसल यहाँ कोतवाली थाना क्षेत्र में ग्राम काई-कछार के पास दो ट्रकों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई,टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया,वही इस दर्दनाक हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।

इधर सड़क हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची,ट्रकों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण चालक भीतर फंस गए थे जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से पुलिस ने शवों को बाहर निकाला।

Ad

हादसे की भयावहता को देखकर मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए,पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है,वहीं हादसे के कारण कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी बाधित रहा।

फ़िलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।