Skip to content

भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में आ रही है-मोंंथा,90- 110 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है रफ्तार–

नई दिल्‍ली/ देश में चक्रवाती तूफान मोंंथा ‘Montha’ आने की अनुकूल स्थिति दिख रही है, इसे आने पर देश के कई राज्‍यों में तबाही मच सकती है,झारखंड में भी इसकी वजह से दो दिन लगातार भारी बारिश होने की संभावना है, इसपर मौसम वैज्ञानिक लगातार नजर बनाए हुए हैं,

दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव क्षेत्र पिछले 6 घंटो के दौरान 8 किमी प्रति घंटे की गति से लगभग पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा,इसके आज यानी 26 अक्‍टूबर को डीप डिप्रेशन क्षेत्र में तीव्र होने और 27 तारीख की सुबह तक दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है,

Ad

इसके बाद, इसके उत्तर-पश्चिम, फिर उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 28 अक्टूबर की सुबह तक एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है,उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए इसके 28 अक्टूबर की शाम/रात के दौरान एक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की प्रबल संभावना है,इस तूफान की गति 90-100 किमी प्रति घंटा से लेकर 110 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है,

तूफान की वजह से तमिलनाडु, केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में 27, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 30 तक, रायलसीमा में 29 तक, ओडिशा में 30 तक, छत्तीसगढ़ में 29 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है,

रायलसीमा में 27 और 28, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 27, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 28-29 और दक्षिण ओडिशा में 28 और 29 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है,झारखंड में 29 और 30 अक्‍टूबर को देखने को मिलेगा,इसकी वजह से संताल और कोल्‍हान प्रमंडल में जिले को देखने को मिलेगा यहा कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है,