Skip to content

भाजपा जिला कोरबा के लिए ऐतिहासिक दिन‘अटल स्मृति भवन’ का भूमिपूजन एवं शिलान्यास भव्य समारोह में संपन्न


कोरबा।भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण रहा। जिले के नवीन जिला कार्यालय “अटल स्मृति भवन” के भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी के करकमलों से भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया। समारोह में भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं हजारों कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।


🌟 ये रहे मंचासीन प्रमुख अतिथि


मुख्यमंत्री — श्री विष्णुदेव साय
प्रदेश अध्यक्ष — श्री किरण सिंहदेव
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष — सुश्री सरोज पांडेय
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री — श्री अजय जमवाल
कैबिनेट मंत्री — श्री राजेश अग्रवाल, श्री लखनलाल देवांगन
जिलाध्यक्ष — श्री गोपाल मोदी
विधायक — श्री प्रेमचंद पटेल (कटघोरा)
महापौर — श्रीमती संजू देवी राजपूत
जिला पंचायत अध्यक्ष — श्री पवन सिंह
सहित प्रदेश व जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ad

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश


“अटल स्मृति भवन संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रतीक बनेगा”
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने कहा कि ऊर्जानगरी कोरबा में बनने जा रहा भाजपा का यह विशाल कार्यालय न केवल संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक होगा, बल्कि हजारों कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और संकल्प को भी दर्शाएगा।
उन्होंने जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी एवं उनकी पूरी टीम को इस ऐतिहासिक पहल के लिए बधाई दी।


🏢 प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव का संबोधन


“अटल स्मृति भवन भाजपा की विचारधारा और संस्कारों का जीवंत केंद्र बनेगा”
प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तीन मजबूत स्तंभों पर खड़ी है — कार्यालय, कार्यकर्ता और कार्यक्रम।
उन्होंने कहा कि कार्यालय संगठन की आत्मा होते हैं, जहाँ से विचार निकलते हैं और जनसेवा की दिशा तय होती है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा में व्यक्ति नहीं, बल्कि संगठन और विचार सर्वोपरि होता है — यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।


कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन


“यह भवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का केंद्र बनेगा”
कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी ने कहा कि अटल स्मृति भवन आने वाले वर्षों में संगठन विस्तार, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों का सशक्त केंद्र बनेगा।
🏗️ जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की घोषणा
“सेवा ही संगठन है — अटल स्मृति भवन इसी संकल्प का प्रतीक”
जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने बताया कि यह नया जिला कार्यालय लगभग 1 एकड़ 68 डिसमिल भूमि पर निर्मित होगा और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त रहेगा।
यह भवन राष्ट्रनायक भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों और आदर्शों का जीवंत प्रतीक बनेगा।
उन्होंने भाजपा के संगठनात्मक इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि
1991 में जिला कार्यालय का भूमि पूजन
1993 में लोकार्पण हुआ था
और अब एक नई ऐतिहासिक शुरुआत हो रही है।


हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी


इस अवसर पर जिलेभर से आए पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
पूरे समारोह में अनुशासन, उत्साह और संगठनात्मक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।