Skip to content

भागकर लव मैरिज तो कर ली-अब SIR में दस्तावेजों के लिए फंसी महिलाएं…???

जयपुर/ राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लव मैरिज करने वाली महिलाओं को अब मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,अब कई महिलाओं के परिवार SIR प्रक्रिया के लिए जानकारी देने से पीछे हट रहे हैं,ऐसे में गणना फॉर्म भरना उनके लिए मुश्किल हो गया है,घर-घर दस्तक देने वाले BLO के सामने भी कई मामले सामने आए हैं, हालांकि जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से फॉर्म भरने की अपील की है,

दरअसल कानपुर के चमनगंज में एक मुस्लिम युवती ने अपने परिवार से नाता तोड़कर प्रेम विवाह किया,अब उसे SIR के लिए पिता की पहचान और पुराने वोटर आईडी की जरूरत है, लेकिन परिवार से संपर्क नहीं होने के कारण प्रक्रिया रोक दी गई है, ऐसा ही एक और मामला कानपुर के किदवई नगर का है,

Ad

जहां नोएडा में नौकरी करने वाले युवक से विवाह करने वाली युवती को भी परिवार का सहयोग नहीं मिल रहा,राजस्थान के उदयपुर में भी वंदना नामक युवती ने विवाह के बाद अपने मायके से पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन उन्हें नहीं मिले. परिणामस्वरूप महिला और उनके पति ने अपने गणना फॉर्म भरकर जमा किए.

SIR प्रक्रिया में महिलाओं की मुश्किलें-इन मामलों से स्पष्ट होता है कि लव मैरिज करने वाली महिलाएं SIR प्रक्रिया में फंसी हैं. परिवार का सहयोग न मिलने, पहचान दस्तावेज न होने या बूथ नंबर न जानने जैसी समस्याओं के कारण उन्हें अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. जिनके माता-पिता नहीं हैं या जो पति से अलग रहती हैं, उनकी स्थिति और भी कठिन है.

प्रारंभिक दस्तावेज जरूरी नहीं-उदयपुर की जिला कलेक्टर मित मेहता ने स्पष्ट किया कि प्रारंभिक तौर पर किसी मतदाता को पहचान दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं है. सभी महिला-पुरुष मतदाता अपना गणना फॉर्म ऑनलाइन या ऑफलाइन भरें. बाद में प्रशासन आवश्यक सहयोग करेगा.

प्रशासन, पुलिस और समाज का सहयोग जरूरी-वरिष्ठ अधिवक्ता रागिनी शर्मा ने कहा कि पुलिस और प्रशासन ऐसे माता-पिता से काउंसलिंग करें, जो सहयोग नहीं कर रहे. विवाहिता स्वयं दस्तावेज़ जुटा सकती है और फिर भी समस्या आए तो एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है. बदायूं के एसडीएम मोहित कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर सभी डेटा उपलब्ध है. अपनी EPIC आईडी देखी जा सकती है और यदि आईडी नहीं मिल रही, तो SIR गणना फॉर्म का तीसरा विकल्प चुनकर प्रक्रिया में भाग लिया जा सकता है.