कानपूर /समाज में अब रिश्तों की कोई अहमियत नहीं रह गई है यहाँ हवस की अंधी दौड़ में रिश्ते तार तार और रिश्तों की डोर बड़ी कमजोर होती जा रही है,लोग अपनों के साथ कई तरह की गलत हरकत करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं,ऐसा ही एक मामला अब कानपुर के सचेंडी क्षेत्र से सामने आया है,
यहां हवस की अंधी एक महिला ने अपने भांजे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव को घर के पास ही गड्ढा खोदकर दफना दिया,दरअसल महिला का अपने भांजे के साथ अवैध संबंध हो गया था,इस रिश्ते में मामा बाधा बन रहा था इस कारण दोनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था,पुलिस ने मामले में पत्नी और भांजे को गिरफ्तार कर लिया है।


इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मूलरूप से बांदा निवासी सावित्री बेटे शिववीर सिंह बहू व उसके तीन बच्चों के साथ सचेंडी के लालूपुर गांव में किराये पर मकान में रहती थीं,बीते नवंबर 2024 में सावित्री बांदा गई थीं और पांच नवंबर को लौटी तो बेटा शिववीर नहीं दिखा जिसपर बहू से पूछने पर बताया कि वह गुजरात में नौकरी करने गए हैं,
कई माह से बात न होने पर कुछ दिन पहले सावित्री ने बेटे की सचेंडी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई,पुलिस ने जब उनकी बहू से पूछताछ की तो उसने बताया कि फोन पर पति से बात होती है, लेकिन बीते शुक्रवार को सावित्री ने पुलिस के पास बहू और अपने नाती के बीच प्रेम प्रसंग होने की जानकारी देकर बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताई।
इस पर पुलिस ने जब नाती को उठाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि मामा शिवबीर जब भी घर आते तो नशे में धुत्त होते और आते ही मामी से मार-पीट करते थे,उन्हें दोनों के प्रेम प्रसंग का पता चल चुका था इसीलिए दो नवंबर की रात उन्हें नींद की दवा देकर सुलाया फिर सरिया से वार कर हत्या कर दी, इसके बाद घर के पीछे बाड़ी में शव गाढ़ दिया और शव गलाने को 10-12 किलो नमक भी डाला,
कुछ महीनों बाद जब कुत्तों को गड्ढे से बदबू आने लगी तो उन्होंने उस स्थान को खोदना शुरू किया, जिस पर वहां से हड्डियों निकलने लगी तो उन्होंने हड्डियों वहां से निकालकर पनकी नहर में प्रवाहित कर दिया ताकि कोई सबूत न बचे, फ़िलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,और अब आगे की कार्यवाई जाती है,



