Skip to content

बोर वाहन हुआ हादसे का शिकार,चार की मौत आठ हुए लापता…..

 कवर्धा/कवर्धा जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है,मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा बोर वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया, वाहन गहरे खाई में जा गिरा,भयावह हादसे के बाद चार मृतकों के शव बरामद किए गए हैं, वही 8 लोगों वाहन के नीचे दबे हुए हैं जिसके लिए मौके पर रेस्क्यू जारी है,

मिली जानकारी के अनुसार बोर वाहन मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा था,इसी दौरान कुकदूर थाना क्षेत्र के अगरपानी चाटा में वाहन अनियंत्रित होकर गहरे खाई में गिर गया,

Ad

सूचना पर पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है,घटनास्थल से चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं,वहीं 8 लोग वाहन के नीचे दबे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश जारी है।