Skip to content

बेबी एलिफेंट के पहाड़ के दरार में फंसकर मौत,वन अमला मौके पर आगे की वैधानिक जांच एवं आवश्यक कार्रवाई जारी–

रायगढ़ /रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र से एक दर्दनाक और संवेदनशील घटना सामने आई है,जहाँ एक नन्हे हाथी के शावक की गड्ढे में गिरकर फसने से मौत हो गई,घटना के बाद पूरी रात जंगल हाथियों की चिंघाड़ से थर्राता रहा,

मिली जानकारी के अनुसार, कया के मछली बाड़ी क्षेत्र में बने गहरे गड्ढे में करीब 1 से डेढ़ साल का हाथी शावक अचानक गिर पड़ा, शावक के साथ मौजूद हाथियों का झुंड रात भर चिंघाड़ के साथ उसे बाहर निकालने का प्रयास करता रहा,

Ad

लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद शावक को बचाया नहीं जा सका और मौके पर ही उसकी मौत हो गई,बताया जा रहा है कि रात के समय हाथियों का झुंड बुलेकरा क्षेत्र से घरघोड़ा की ओर आ रहा था इसी दौरान यह हादसा हुआ।

सुबह होते ही शावक का शव गड्ढे में मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया,घटना की सूचना के बाद घरघोड़ा रेंजर सी. के. राठिया ने टीम के साथ जांच कार्रवाई शुरू कर दी।

वन विभाग द्वारा आगे की वैधानिक जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है,जानकारी अनुसार डीएफओ रायगढ़ भी मौके पर पहुंचे है और अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए है।