Skip to content

बिलासपुर रेल हादसे में मासूम हुआ अनाथ,माता-पिता व नानी की हुई मौत…

बिलासपुर / गैतौरा के पास गेवरा रोड-बिलासपुर रूट पर हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया, मेमू लोकल और मालगाड़ी की टक्कर में एक मजदूर परिवार तबाह हो गया,हादसे में माता-पिता और नानी की मौत से मासूम ऋषि यादव अनाथ हो गया,वह अपने माता-पिता अर्जुन यादव, शीला यादव और नानी मानवती यादव के साथ नैला से बिलासपुर जा रहा था,

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऋषि गंभीर रूप से घायल हो गया,उसे पहले रेलवे अस्पताल बिलासपुर में प्राथमिक उपचार के बाद अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, डॉक्टरों के अनुसार, अब उसकी हालत खतरे से बाहर है, रेलवे प्रबंधन ने बच्चे के इलाज की जिम्मेदारी ली है,
हादसे में घायल अन्य 14 यात्रियों का उपचार सिम्स, अपोलो और सेंट्रल अस्पताल बिलासपुर में जारी है,शीला यादव का शव रेलवे अस्पताल में रखा गया है, जबकि अर्जुन यादव और मानवती यादव के शव सिम्स अस्पताल में हैं,

मंगलवार शाम करीब 4 बजे लाल खदान के पास हुए इस हादसे के बाद प्रशासन और रेलवे की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया, दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डूबो दिया है,

Ad