Skip to content

बालको में गणेश चतुर्थी उत्सव, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न

कोरबा, 28 अगस्त 2025।वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। संयंत्र परिसर और नगर के विभिन्न स्थानों पर भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंग छा गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार द्वारा जीईटी हॉस्टल में विधिवत पूजन-अर्चन से हुई। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और युवा अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंत्रोच्चारण और गणपति आरती से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से गूंज उठा।

Ad

पूजन के बाद मोदक का प्रसाद वितरण किया गया। सभी कर्मचारियों एवं अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण कर एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं।

गणेशोत्सव के दौरान उन्नति परियोजना से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने भी अपनी सहभागिता निभाई। उन्होंने जीईटी हॉस्टल परिसर में स्टॉल लगाकर आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत किया।

बालको परिवार का मानना है कि ऐसे पर्व संगठन में एकता, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इसी भावना के साथ हर वर्ष गणेश चतुर्थी को उत्साहपूर्वक मनाया जाता है।