कोरबा। क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाते हुए BMC Raipur ने बाल्को अस्पताल, कोरबा परिसर में एक नई आधुनिक फार्मेसी (औषधि भंडार) की शुरुआत कर दी है।
फार्मेसी का उद्घाटन बीएमसी रायपुर की निदेशक डॉ. भावना सिरोही ने बाल्को के सीईओ एवं सीएमओ की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन, कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी आवश्यक दवाइयाँ
नई फार्मेसी का उद्देश्य कोरबा और आसपास के मरीजों को—
उचित मूल्य पर
समय पर
गुणवत्ता पूर्ण दवाइयाँ
एक ही परिसर में उपलब्ध कराना है।
अब मरीजों को दवाइयों के लिए शहर में इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। सामान्य उपचार से लेकर गंभीर बीमारियों में उपयोग होने वाली आवश्यक दवाएँ यहाँ उपलब्ध रहेंगी।
जल्द शुरू होगी कीमोथेरेपी डे-केयर सुविधा
बीएमसी रायपुर द्वारा जल्द ही बाल्को अस्पताल, कोरबा में कीमोथेरेपी डे-केयर सपोर्ट शुरू किया जाएगा, जो कोरबा जिले में अपनी तरह की पहली सुविधा होगी।
इस सुविधा के शुरू होने से कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी के लिए रायपुर या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। कीमोथेरेपी से संबंधित आवश्यक दवाइयाँ भी इसी नई फार्मेसी से उपलब्ध कराई जाएँगी, जिससे इलाज की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक और सुलभ होगी।





