Skip to content

बारात में हर्ष फायर:- हंसती-मुस्कुराती बरात देख रही थी अक्सा को अचानक पेट में लगी गोली,इलाज मिलने से पहले हो गई मौत–

मेरठ /मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में घर के सामने से जा रहे बारात को देखने के लिए लड़की अपने घर की बालकनी में खड़ी थी, इसी दौरान बारात में की गई हर्ष फायरिंग की गोली उसे लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई,घटना जिले के श्यामनगर में मौजूद 20 फुटा रोड की है जहाँ बीती रात सुहैल नाम के दूल्हे की बारात किंग पैलेस हापुड़ रोड जानी थी,

जैसे ही बारात की चढ़त शुरू हुई कई बाराती बारात में खुलेआम पिस्तौल लहराते हुए हर्ष फायरिंग करने लगे,स्थानीय लोगों का कहना है कि कई राउंड गोलियों की आवाज सुनाई दे रही थीं उसी दौरान ऊपर की ओर चलाई गई एक गोली छत पर खड़ी अफसा नाम की लड़की को लग गई,

Ad

गोली लगते ही अफसा जमीन पर गिर पड़ी परिजन उसे तत्काल बागपत रोड स्थित केएमसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जाचं उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में गुस्सा फैल गया,

घटना की सूचना मिलते ही सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन, लिसाड़ी गेट, कोतवाली और ब्रह्मपुरी थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पुलिस ने घटनास्थल से खोखा और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए,पुलिस को आता देख हर्ष फायरिंग में शामिल आरोपी मौके से फरार हो गए,

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फायरिंग करने वालों की पहचान की जा सके, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक व्याप्त है.

मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार रात थाना लिसाड़ी गेट पुलिस को सूचना मिली कि खत्ता रोड पर बारात की चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग हुई है, जिसमें एक किशोरी को गोली लगी. परिजन घायल को अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया.

सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि बारात की चढ़त के दौरान मुख्य आरोपी साकिब ने तमंचे से फायरिंग की थी,उसी की गोली अफसा को लगी देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है,

वही अब पुलिस अन्य साथियों की तलाश जारी है और उन्हें पकड़ने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं,इस घटना में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.