Skip to content

बांध में मां बेटी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी,पुलिस टीम मौके पर कर रही है मामले की जाचं–

बलरामपुर/बलरामपुर जिले के महुली गिनवा पारा गांव के मजीठा बांध में मां बेटी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई,दोनों शनिवार सुबह से लापता हो गई थी, आज सुबह पति ने बांध में शव तैरते हुए देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी,घटना त्रिकुंडा थाना क्षेत्र की है,

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका माँ बेटी की पहचान अंकिता पंडो और उसकी बेटी का नाम खुशबू के रूप में हुई है जो शनिवार सुबह से लापता थीं, खोजबीन के बाद पति ने थाने में उनकी गुम होने की सूचना दी थी और रविवार सुबह जब वह घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित मजीठा बांध के पास पहुंचा तो उसने तालाब में अपनी पत्नी और बेटी के शव तैरते हुए देखा,

Ad

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला गया. जिसके बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दोनों के शवों को भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है फिलहालपुलिस को प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद जैसी कोई बात सामने नहीं आई है,