अमेठी/ रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बहन ने ही भाई दूज के दिन अपने ही भाई की हत्या की साजिश रची,अमेठी पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बहन समेत पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तीन लाठी-डंडे भी बरामद किए हैं,
ये पूरा मामला कोतवाली अमेठी क्षेत्र के पावर हाउस के पास का है,जहाँ बीते 23 अक्टूबर को भाई दूज के दिन 56 वर्षीय निर्मल कश्यप काम खत्म कर साइकिल से घर लौट रहे थे तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए,


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें तीन संदिग्ध युवक जाते दिखाई दिए,मृतक के भाई धर्मराज की तहरीर पर पुलिस ने बहन के दामाद व पड़ोसी और अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया,
पुलिस को जांच में पारिवारिक ज़मीन विवाद का सुराग मिला,गहन जांच के बाद पुलिस ने दिवाकर पुत्र कृष्णदेव, शिव प्रसाद पुत्र राम प्रताप, वंशराज उर्फ बंटू पुत्र लाल जी, अरुण कुमार पुत्र स्व. कड़ेदीन और मृतक की बहन सतना पत्नी स्व. शिवरतन कश्यप को गिरफ्तार किया,
पुलिस पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि सतना और मृतक के बीच ज़मीन का विवाद था,सतना ने अपने मुंह बोले भतीजे अरुण (जो संजय गांधी अस्पताल में डॉक्टर है) के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी ,अरुण ने अपने तीन साथियों को साथ लेकर निर्मल की रास्ते में पीट-पीटकर हत्या कर दी,पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तीन डंडे बरामद कर पांचों अभियुक्तों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है…



