Skip to content

बड़ी मात्रा में देशी/अंग्रेजी शराब के साथ तीन गिरफ्तार,आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज–

रायगढ़ / रायगढ़ जिले में अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्रवाई जारी है,इसी कड़ी में पूंजीपथरा और भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन आरोपियों को पकड़ा गया है,पुलिस ने इन कार्यवाहियों में महुआ से बनी कच्ची शराब से लेकर देशी और अंग्रेजी ब्रांड की शराब बरामद की हैं,

थाना पूंजीपथरा अंतर्गत ग्राम तराईमाल के धनवारपारा में की गई, जहां थाना पूंजीपथरा प्रभारी राकेश मिश्रा को सूचना मिली कि गौतम धनवार और श्रीमती प्रतिमा धनवार अपने घर में बिक्री के लिए महुआ शराब छिपाकर रखे हैं, सूचना की पुष्टि होते ही पूंजीपथरा पुलिस टीम ने दोनों के घर पर दबिश दी,

Ad

रेड के दौरान आरोपिया श्रीमती प्रतिमा धनवार पति स्व. एतवार धनवार के पास से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत 600/-जब्त की गई,वहीं आरोपी गौतम धनवार पिता फगनु धनवार निवासी ग्राम लता, जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा), हाल निवासी तराईमाल, के पास से 12 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमत 1200/-बरामद हुई,

दोनों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 163/2025 और 164/2025 धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई,

वहीं थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग को सूचना मिली कि पिंटू ढाबा का संचालक अपने ढाबे के पीछे अवैध शराब छिपाकर ट्रक चालकों एवं राहगीरों को बेचता है,इस पर पुलिस टीम ने त्वरित रेड की और आरोपी गोपाल पटेल उर्फ पिंटू पिता श्यामलाल पटेल निवासी चारभाठा, थाना भूपदेवपुर को पकड़ा गया,

ढाबे के पीछे बनी बाड़ी में रेत में छिपाकर रखी गई शराब की तलाशी में 2 नग गॉड फादर बीयर, 1 नग सिम्बा बीयर, 17 पाव शोले प्लेन देशी शराब, और 17 पाव विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब कुल कीमत 3850/- बरामद की गई,आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 84/2025 धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई,

दोनों ही मामलों में आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है,पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब कारोबार पर सख्त निगरानी जारी रहेगी और किसी भी स्तर पर लिप्त व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा,,,