Skip to content

बड़ी खबर:-संदिग्ध हालत में मिला गजराज का शव,वन अमला मौके पर…..

कोरबा / कोरबा वन परिक्षेत्र में हांथी कि संदिग्ध हालत में मौत होने की जानकारी सामने आई है, दरअसल यहाँ कूदमुरा रेंज के ग्राम बैगामार में हांथी के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी सी फ़ैल गई है, ग्रामीणों के बताये अनुसार आज सुबह कुछ ग्रामीण खेत कि तरफ गये हुए थे तो देखें कि खेत के पास विशालकाय हांथी सोया पड़ा हुआ है,

परन्तु पास जाकर देखे तो हांथी कि मौत हो चुकी थी, हांथी कि मौत कि खबर गॉव के साथ आसपास क्षेत्र में आग कि तरह फ़ैल गई. ग्रामीणों कि सुचना पर वन विभाग मौके पर पहुँच कर हांथी के मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है, कूदमुरा वन परिक्षेत्र के जाँचदल मौके पर पहुचें है और उन्होंने कहा कि डॉक्टर के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पश्चात ही हांथी कि मौत की असल कारणों का पता चल पायेगा,सूत्रों के अनुसार हांथी कि करंट के चपेट में आने से मौत होने कि आशंका जताई जा रही है,

Ad