Skip to content

बड़ी खबर:-रायगढ़ के बड़े उद्योगपतियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की दबिश….

रायगढ़ /रायगढ़ जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरिया, इस्पात और कोल कारोबारी बर्बरीक ग्रुप (Barbarik Group), रायगढ़ इस्पात (Raigarh Ispat) और सन स्टील से जुड़े ठिकानों पर सुबह 5 बजे से ताबड़तोड़ छापेमारी की है,

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ के बड़े उद्योगपतियों कमल अग्रवाल और श्रवण अग्रवाल के ठिकानों पर इनकम टैक्स की दबिश, सुबह से ही घर और उद्योगों में इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों की कार्रवाई जारी,

दोनों उद्योगपतियों से जुड़े दस्तावेजों और डिजिटल खातों की बारीकी से की जा रही जांच, कमल अग्रवाल के रायगढ़ इस्पात, सन स्टील और बर्बरी ग्रुप में भी पहुंची इनकम टैक्स की टीम,

आयकर में अनियमितताओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कार्रवाई की चर्चा, उद्योग परिसरों और आवासों में अधिकारियों की मौजूदगी से औद्योगिक क्षेत्र में मचा हड़कंप, फिलहाल इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई जारी, जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी पूरी जानकारी।