रायपुर/ छत्तीसगढ़ में राजस्व पटवारी संघ के बैनर तले प्रदेशभर के हजारों पटवारियों द्वारा अपने अधिकार, स्वाभिमान और सम्मान की मांग को लेकर बीते 13 अक्टूबर 2026 से चलाया जा रहा आंदोलन 22 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ हुई बैठक के बाद फिलहाल स्थगित कर दी गई है, राजस्व पटवारी संघ ने औपचारिक पत्र जारी कर आंदोलन स्थगित करने और काम पर लौटने की घोषणा की है

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वेतन विसंगति और पदोन्नति से जुड़े मामलों पर तत्काल एक समिति गठित करने का आश्वासन दिया है, जिसमें पटवारी संघ भी अपने सुझाव रख सकेगा, पटवारी मुख्य रूप से ‘पीवी ऐप’ (PV App) की तकनीकी व व्यावहारिक खामियों को दूर करने और वेतन-पदोन्नति से जुड़ी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे,

हड़ताल अवधि के दौरान निलंबन, स्थानांतरण या अन्य प्रशासनिक कार्रवाइयों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और उन्हें निरस्त करने के लिए कलेक्टर्स को निर्देशित करने का भरोसा दिया गया है, आंदोलन स्थगित होने से नामांतरण, सीमांकन, जमीन रिकॉर्ड और किसानों से जुड़े अटके राजस्व कामकाज के फिर से सामान्य होने की उम्मीद है,
पत्र में कहा गया है कि शासन की सकारात्मक पहल एवं संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए आंदोलन को आज से स्थगित किया जा रहा है,पटवारियों के इस आंदोलन के स्थगित होने से प्रदेश में राजस्व संबंधी कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है, हालांकि संघ की ओर से जारी पत्र में आंदोलन स्थगित करने के संबंध में विस्तृत कारणों अथवा आगामी रणनीति का उल्लेख नहीं किया गया है,
राजस्व पटवारी संघ ने इस संबंध में सभी जिला अध्यक्षों को सूचना देते हुए पत्र का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है,अब शासन की सकारात्मक पहल पर पटवारियों की नजरें टिकी हैं…




