Skip to content

बड़ी खबर-बंगाल की खाड़ी का चक्रवाती सिस्टम बदलेगा मौसम,हो सकती है भारी से अति भारी वर्षा…. 

रायपुर /छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है,यहाँ बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहा मौसमी तंत्र प्रदेश में बारिश की गतिविधियों को तेज कर सकता है,मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 27 अक्टूबर से राज्य में वर्षा का दौर शुरू होने की संभावना है,

जबकि 28 और 29 अक्टूबर को कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है,इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है,फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के संकेत हैं,

लालपुर मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 27 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ में मौसम की गतिविधियां बढ़ने लगेंगी, बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के प्रभाव से आसमान में बादल छाने और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना है,जिसका 28 और 29 अक्टूबर को मौसमी तंत्र का प्रभाव अधिक रहने का अनुमान है,इस दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है,

मौसम में होने वाला यह बदलाव जनजीवन के साथ ही कृषि गतिविधियों को भी प्रभावित कर सकता है,एक ओरजहाँ किसान धान की कटाई की तैयारी कर रहे किसानों के लिए बारिश परेशानी का कारण बन सकती है, वहीं बाजारों और सार्वजनिक गतिविधियों पर भी मौसम के बदलाव का असर पड़ने की आशंका है,

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, इसके लगातार मजबूत होने की संभावना है,अनुमान है कि यह मौसमी तंत्र 24 अक्टूबर तक अवदाब 25 अक्टूबर तक गहन अवदाब और 26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है,

इस सिस्टम के प्रभाव से समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी मध्य भारत की ओर पहुंचेगी,इसी के चलते छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां जोर पकड़ सकती हैं, 28 और 29 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर अत्यधिक वर्षा की स्थिति बनने की भी आशंका है, प्रदेश में बारिश के संभावित दौर से पहले रात के तापमान में गिरावट का अनुमान है,

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है, इससे रात और सुबह के समय ठंडक बढ़ने के साथ हल्की सिहरन महसूस होगी….