Skip to content

बड़ी खबर:-फ़टी जेपीएल की फ्लाई एश पाइप लाइन,आसपास के खेतों में भर गया सैकड़ों टन फ्लाई एश, केलो नदी का पानी भी हो रहा है प्रदूषित…

रायगढ़ / फ़टी जेपीएल की फ्लाई एश पाइप लाइन,आसपास के खेतों में भर गया सैकड़ों टन फ्लाई एश, केलो नदी का पानी भी हो रहा है प्रदूषित, अबतक नहीं हो पाई है सुधार की कोई कवायद,

दरअसल तमनार के ग्राम झींकाबहाल में जेपीएल की फ्लाई एश पाइप लाइन के फटने से खेतों में सैकड़ों टन फ्लाई एश भर गया तथा पास के नाले में भी बह कर पंहुचने से नाले के माध्यम स केलो नदी का पानी भी प्रदूषित हुआ,

बताया जा रहा है कि जिंदल पॉवर प्लांट से निकलने वाले फ्लाई एश को गीला कर पाइप लाइन के माध्यम से गारे पेलमा माइंस में भराव के लिए पंहुचाया जाता है,पाइप लाइन में प्रेशर के साथ फ्लाई एश भेजा जाता है,ग्राम झींकाबहाल के पास पाइप में लिकेज हो गया था जिसकी समय पर मरम्मत नहीं होने से पाइप फट गई औऱ उसमें से निकलने वाला फ्लाई एश आस पास के खेतों में फैल गया, इस मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है तथा ग्रामीण पर्यावरण विभाग से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं,

वही मामले में पर्यावरण अधिकारी अंकुर साहू ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौका मुआइना किया गया और कम्पनी द्वारा पाइप लाइन को दुरुस्त कराया गया, पर यहाँ सबसे बड़ा सवाल ये है कि यहाँ किसानों के खेतों में फैले सैकड़ो टन फ्लाई एश से खेत ख़राब हो गए,उसका निदान कैसे होगा…???