Skip to content

बड़ी खबर:- पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना करने से बाइक की टंकी में लगाई आग,पुलिस ने आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल…

रायपुर /सिगरेट पीने से मना करने पर पेट्रोल पंप में आग लगाने की कोशिश करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, दरअसल बुधवार को रायपुर के उरला स्थित संगीता पेट्रोल पंप पर दो युवक बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे जिनमें से एक युवक ने बाइक में पेट्रोल डालने के दौरान लाइटर से सिगरेट जलाने की कोशिश की पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने उसे मना किया,

जिस पर गुस्साए युवक ने लाइटर से बाइक की पेट्रोल टंकी में आग लगा दी, जिससे पेट्रोल सप्लाई कर रहे नोजल में आग पकड़ ली पंप कर्मचारियों की सतर्कता से उस पर किसी तरह काबू पा लिया गया, वरना पूरा पेट्रोल पंप आग में स्वाह हो सकता था, बड़ा हादसा टला तो पंप के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और पुलिस को घटना की सूचना दी,

पुलिस ने मामला दर्ज कर जाच शुरू की,जाचं के दौरान थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों की पतासाजी कर उनकी पहचान धर्मेन्द्र सिंह क्षत्रिय एवं ईमरान कुरैशी के रूप में की थी दोनों आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल एवं लाइटर जप्त किया गया है,और दोनों आरोपी धमेन्द्र सिंह व ईमरान कुरैशी को BNS धारा 326(छ), 287, 125 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,