Skip to content

बड़ी खबर:-पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में कानफोडू DJ जप्त,जांजगीर पुलिस ने की कार्यवाई….

जांजगीर चाम्पा / तीव्र आवाज में डीजे साउंड बजाने वाले संचालक के विरूद्ध कार्यवाही कर डीजे साउंड सिस्टम माजदा वाहन समेत जप्त,माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशो के बाद भी सीमा से ज्यादा तीव्र आवाज डीजे बजाना पायें जाने से किया गया कार्यवाही,डीजे संचालक के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत् किया गया है कार्यवाही,

दरअसल जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा देर रात्रि डीजे बजाने एवम अत्यधिक आवाज में डीजे बजाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है,

Ad

इसी क्रम में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा बहुत ही तेज अवाज में डीजे बजाना पाए जाने से डीजे संचालक प्रशांत पाण्डेय निवासी चंडी चौक सुलखन थाना शिवरीनारायण के विरुद्ध धारा 4,5,15 कोलाहल अधिनियम के तहत् कार्यवाही कर डीजे साउण्ड सिस्टम एवं डीजे साउंड में प्रयुक्त माजदा वाहन को जप्त किया गया है,

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, ASi रामप्रसाद बघेल का सराहनीय योगदान रहा,,