Skip to content

बड़ी खबर:-दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी,हापुड़ से 1 करोड़ का कलश चोर गिरफ्तार…

नई दिल्ली /दिल्ली पुलिस ने लाल किले के सामने जैन समाज के कार्यक्रम से चोरी हुए 1 करोड़ रुपये मूल्य के कलश का मामला सुलझा लिया है, आरोपी भूषण वर्मा को हापुड़ से गिरफ्तार किया गया दिल्ली क्राइम ब्रांच ने इस कार्रवाई में मुख्य भूमिका निभाई और आरोपी को पकड़कर दिल्ली लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है,

भूषण वर्मा ने दिल्ली से चोरी किए गए कलश के मामले में कई पुराने आपराधिक मामलों में भी लिप्त होने के आरोप हैं,पुलिस के अनुसार आरोपी पर 5-6 पुराने मुकदमे दर्ज हैं,उत्तरी जिले की टीम भी इस पर पहले से नजर बनाए हुए थी और सुराग जुटा रही थी,हालांकि क्राइम ब्रांच ने पहले छापेमारी कर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की,गिरफ्तार किए जाने के लगभग एक घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को दिल्ली लाने की तैयारी शुरू कर दी,

Ad

आरोपी भूषण वर्मा ने लाल किले के सामने जैन समाज के कार्यक्रम के दौरान कलश चोरी किया था, यह कलश लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य का था और चोरी के बाद आरोपी फरार हो गया,इस घटना ने समाज में चिंता और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए थे, जैन समाज के कार्यक्रम में इस प्रकार की चोरी से लोगों में आक्रोश भी फैल गया,

दिल्ली पुलिस ने तुरंत इस मामले की जांच शुरू की और आरोपी का पता लगाने के लिए क्राइम ब्रांच और उत्तरी जिले की टीमों को लगाया,पुलिस ने पुराने मामलों और मिले सुरागों का मिलान किया और आरोपी के ठिकाने तक पहुंची,हापुड़ में छापेमारी के दौरान आरोपी को पकड़ लिया गया अब आरोपी को दिल्ली लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।