कोरबा / कोरबा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है यहां जिला जेल कोरबा से 4 निरूद्ध बंदी फरार हो गये है,
फरार सभी बंदी पाक्सो के मामले में जेल में निरूद्ध थे, कैदियों ने जेल प्रहरियों को चकमा देकर जेल की 25 फीट उंची दीवार फांदकर फरार हो गये,


जब तक जेल प्रबंधन को इस बात की जानकारी होती तब तक चारों कैदी फरार हो चुके थे,घटना की जानकारी मिलते ही जिला जेल कोरबा में हड़कंप मच गया,


जिला प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे जिला जेल, कोरबा जिले के सभी थाना-चौकी क्षेत्रों में नाकेबंदी सरगर्मी से उनकी तलाश की जा रही है, बताया जा रहा है कि ये चारो गाय को कफ़न-दफ़न करने के नाम से दीवार के पास गए थे,और वही मौका पाकर दीवार फांदकर फरार हो गए,
यहाँ सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब ये दीवार फांद रहे थे तब जेल के प्रहरी कहाँ थे और क्या कर रहें थे ????



