रायपुर/ शराब के शौकीनों को अब छत्तीसगढ़ में ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है, दरअसल राज्य सरकार द्वारा शराब पर लगने वाली नई ड्यूटी दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू की जाएंगी, इस संबंध में जारी अधिसूचना छत्तीसगढ़ के राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है।

नई व्यवस्था के तहत देशी और विदेशी दोनों तरह की शराब पर ड्यूटी टैक्स बढ़ाया गया है, जिससे आने वाले समय में शराब की कीमतों में इजाफा होना तय माना जा रहा है,


खासतौर पर विदेशी शराब पर उसकी कीमत के अनुसार अलग-अलग ड्यूटी दरें तय की गई हैं, यानी जितनी महंगी शराब होगी, उतना ही अधिक टैक्स देना होगा।
सरकार ने केवल शराब ही नहीं, बल्कि बीयर और रेडी-टू-ड्रिंक (RTD) पेय पदार्थों पर भी नई ड्यूटी दरें लागू करने का निर्णय लिया है, इसका सीधा असर इन उत्पादों की खुदरा कीमतों पर पड़ेगा।




