रायपुर / आज महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी की गई है। 66 लाख से अधिक माताओं-बहनों के खातों में आज 626 /-करोड़ से अधिक की राशि सीधे उनके खातों में भेजी गई है, 29वीं किस्त के लिए प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

अब तक कुल 18,800/- करोड़ से अधिक की राशि हमारी माताओं-बहनों के खातों में भेजी जा चुकी है और इससे मातृशक्ति का आर्थिक सशक्तीकरण हो रहा है,
इस राशि का हमारी माताएँ-बहनें घर के दैनिक खर्चों से लेकर बच्चों की शिक्षा, बचत तथा सुकन्या समृद्धि योजना सहित विभिन्न आवश्यक कार्यों में सदुपयोग कर रही हैं। इससे उनका आर्थिक सशक्तीकरण और अधिक सुदृढ़ हो रहा है।




