Skip to content

बड़ी खबर:-अधिक मुवावजे के चक्कर में बना ली थी रातो-रात सेड,अब जिला प्रशासन ने शुरू की हटाने की कार्यवाई–

रायगढ़ / भारतमाला सड़क निर्माण के बीच बने अवैध शेड निर्माण पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, धरमजयगढ़ एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस बल की निगरानी में अवैध शेड में सुबह से चलाया गया जेसीबी,

बतादे कि अधिक मुआवजे के लालच में ऊरगा से पत्थलगांव बन रहा भारतमाला मार्ग में बायसी कॉलोनी के मेंढरमार गांव में मुआवजा राशि पाने की होड़ में अवैध तरीके से बनाया गया था शेड,

Ad

अवैध शेड का खबर लगातार चलने के बाद रायगढ़ कलेक्टर ने लिया था संज्ञान,बीते 13 अगस्त को धरमजयगढ़ एसडीएम प्रवीण कुमार भगत द्वारा अवैध शेड बनाने वालों को भेजा गया था नोटिस,

28 अगस्त तक अगर शेड नहीं हटाया गया तो प्रशासन द्वारा तोड़ फोड़ की दी गई थी चेतावनी, आज सुबह से प्रशासन की निगरानी के बीच जेसीबी लगाकर अवैध निर्माण पर तोड़फोड़ की कार्यवाही प्रारंभ