रायगढ़ /शोशल-मिडिया फेसबुक पर युवती से दोस्ती फिर हुआ प्यार और शादी के नाम पर बनाये शाररिक संबंधों का सिलसिला और जब भर गया मन तो कर दिया शादी से इंकार, प्यार में अपना सबकुछ लुटाकर अपने को ठगा जान कर युवती जा पहुचीं पुलिस थाने और करा दी मामला दर्ज, महिला थाने में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया,
दरअसल स्थानीय युवती द्वारा महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2021 में उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से रामभाठा निवासी प्रतीक सिदार से हुई थी,बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और आरोपी द्वारा शादी का आश्वासन देकर पीड़िता के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया।

पीड़िता के अनुसार दिनांक 04 मार्च 2024 से जनवरी 2026 के बीच आरोपी ने विभिन्न स्थानों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए,बाद में जब पीड़िता ने आरोपी से शादी करने की बात कही तो आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया,पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पीड़िता का कथन लिया गया तथा मेडिकल परीक्षण कराया गया। प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी प्रतीक सिदार पिता परशुराम सिदार उम्र 26 वर्ष निवासी रामभाठा, जवाहर नगर, थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ को उसके निवास से हिरासत में लेकर थाना लाया गया जहां पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया।
पुलिस द्वारा आरोपी की विधिवत मेडिकल एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई पूर्ण कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उप पुलिस अधीक्षक उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के तहत थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक संदीप भगत एवं टीम की सराहनीय भूमिका रही है।




