बिलासपुर/ बिलासपुर रेल हादसे के एक दिन बाद फिर से एक बार रेल यात्रियों के लिए एक डरावना पल सामने आया जब कोटमीसोनार और जयरामनगर स्टेशनों के बीच एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनें दिखाई दीं, मिली जानकारी के अनुसार इस बार दो मालगाड़ियां के बीच एक यात्री ट्रेन, एक ही लाइन पर थीं,

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई क्योंकि यात्री ट्रेन के आगे और पीछे मालगाड़ियां खड़ी थीं,इस दौरान कई यात्रियों में हड़कंप मच गया और कुछ लोग ट्रेन से उतर कर ट्रेक से दूर खड़े हो गए,

आपको बता दें कि एक दिन पहले 4 नवंबर को बिलासपुर के लालखदान क्षेत्र में रेल हादसा हुआ था जिसमें अभी तक अधिकृत तौर पर 11 यात्रियों की दर्दनाक मौत की पुष्टि हुई है वही इस हादसे में 20 यात्री घायल हुए थे और अभी घायलों का इलाज जारी है।



