Skip to content

फिर लहू-लुहान हुआ रायगढ़-बिलासपुर हाई वे 49,दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही हो गई मौत–

रायगढ़ / रायगढ़-बिलासपुर हाई वे 49 पर ग्राम चोढ़ा के नये चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार में आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी,

मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार युवक वरुण डनसेना निवासी भालूनारा, किसी कार्य से चौड़ा चौक की ओर जा रहा था, इसी दौरान रायगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक (नंबर CG 12 B 2892) ने स्कूटी को टक्कर मार दी,

Ad

टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि स्कूटी सवार को खरोच तक नहीं आई,वही उसकी स्कूटी को हल्की क्षति पहुचीं है,

वही मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है,उसकी उम्र लगभग 20 से 25 साल है, देखने से पता चल रहा है बाइक नंबर कोरबा जिला का है युवक वहीं का निवासी हो सकता है? फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खरसिया सिविल अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है,