झारखण्ड /जमशेदपुर के गोलमुरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक पति ने देह व्यापार से इनकार करने पर अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पत्नी को पहले बंधक बनाकर उसके चेहरे, प्राइवेट पार्ट और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई,और किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई,और पीड़िता ने गोलमुरी थाने में पहुंचकर पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है,

दरअसल पीडिता ने घरवालों के विरुद्ध जाकर तीन साल पहले आकाशकांत लाल से प्रेम विवाह किया था,शादी के कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसका पति और ससुरालवाले देह व्यापार का धंधा करते हैं, इस बीच उसके पति ने उसे चाईबासा ले जाकर उसको भी जबरदस्ती देह व्यापार करनेके लिए मजबूर किया, जब उसने मना किया तो वह भड़क गया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया,

जहाँ आरोपी पति ने पीड़िता को बेरहमी से पीटा और उसके शरीर के (प्राइवेट-पार्ट)संवेदनशील हिस्सों पर चाकू से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया,किसी तरह पीड़िता वहां से भागकर सोनारी स्थित अपने मायके पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई, परिजनों ने उसे तुरंत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है,
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति पहले भी देह व्यापार के आरोप में जेल जा चुका है,महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने पति और सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है,



