Skip to content

प्रेमी ने छीन लिया मोबाइल तो नाबालिग प्रेमिका ने पी लिया कीटनाशक,इलाज के दौरान प्रेमिका की हो गई मौत–

अंबिकापुर / प्रेमी ने इंस्टाग्राम रील देखने से मना किया और मोबाइल छीन लिया तो नाबालिग प्रेमिका ने कीटनाशक का कर लिया सेवन,अंबिकापुर के मिशन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई,किशोरी करीब एक वर्ष से युवक के घर में लिव इन रिलेशन में रह रही थी, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और परिजनों का बयान दर्ज किया,

दरअसल ये पूरा मामला बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र का है,यहाँ बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रा निवासी सिमरन एक्का (17 वर्ष) का प्रेम-प्रसंग आकाश बखला निवासी बेहरी (20 वर्ष) के साथ था,दोनों के परिवारजन शादी के लिए राजी हो गए तो एक वर्ष से सिमरन एक्का अपने प्रेमी के घर लिव इन रिलेशन में रह रही थी,

Ad

दोनों की शादी की उम्र नहीं हुई थी इस कारण परिजनों ने शादी नहीं की थी, घटना दिन 29 जुलाई को सिमरन एक्का अपने घर पर बैठी इंस्टाग्राम रील देख रही थी,आकाश ने बार-बार मोबाइल पर रील देखने पर उसे फटकार लगाई और उसका मोबाइल छीन लिया,

आकाश मोबाइल लेकर मेला जाने लगा,इधर सिमरन को मोबाइल छीनना नागवार लगा, इसलिए वह घर से घास मारने वाली दवा लेकर आकाश के पीछे चल पड़ी,और जब आकाश ने मोबाइल वापस नहीं दिया तो सिमरन ने घास मारने वाली दवा का सेवन कर लिया,

जिससे उसे उल्टी होने लगी जिसे परिजनों की मदद से आकाश ने सिमरन को तत्काल मिशन हॉस्पिटल में दाखिल कराया,जहाँ इलाज के दौरान हो गई मौत सिमरन एक्का की बीती रात इलाज के दौरान मौत हो गई,मिशन हॉस्पिटल चौकी पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया,किशोरी के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है,पुलिस मामले की जांच कर रही है।