Skip to content

प्रेमिका के चाहत में कर दी पत्नी की ह्त्या और पुलिस को गुमराह करने के लिए हमले और लूटपाट की गढ़ दिया फर्जी कहानी…..

यूपी /प्रेमिका के चक्कर में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी,पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने लूटपाट और हमले की फर्जी कहानी गढ़ दिया,लेकिन पुलिससिया जांच-पड़ताल के दौरान उसकी पोल खुल गई,और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,

दरअसल यूपी बदायूं के रहने वाले ओम सरन की शादी बरेली के आंवला थाना क्षेत्र की अमरवती से हुई थी,लेकिन शादी के कुछ साल बाद ओमसरन का मन्नत नाम की महिला से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया,यहाँ मन्नत उससे जिद करने लगी कि यदि तुम्हें मेरे साथ रहना है तो अपनी पत्नी अमरवती को रास्ते से हटा दो,

Ad

जिसके बाद ओमसरन अपनी पत्नी के कत्ल की प्लानिंग करने लगा,वह खुद ओमसरन भी मन्नत के साथ रहना चाहता था जिसके लिए उसने उससे गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली थी, और प्लान के तहत बीते 30 जुलाई को ओमसरन पत्नी अमरती को उत्तराखंड में पूर्णागिरी मंदिर दर्शन के लिए ले गया,

जहाँ से लौटते समय बरेली स्थित ससुराल में रुका फिर साले की बाइक ली और पत्नी को लेकर निकल पड़ा, रास्ते में धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी इसके बाद उसके आभूषण, कैश आदि उतार लिए ताकि लगे कि किसी ने लूट के बाद हत्या की है,

पर पुलिस के जांच के दौरान ओमसरन के बयान हालातों से मेल नहीं खा रहे थे,इस बीच पुलिस को पता चला कि उसका मन्नत नाम की महिला से संबंध है,ऐसे में जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया, पुलिस ने उसकी निशानदेही पर धारदार बांका के अलावा मृतका के आभूषण, कैश आदि बरामद कर लिए, जिसके बाद आरोपी ओमसरन को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया,और अब आगे की कार्यवाई जारी है,,