Skip to content

प्रवीण तिवारी होंगे घरघोड़ा के नए एसडीएम,जारी हुआ आदेश…

रायगढ़ / रायगढ़ जिले में प्रशासनिक और न्यायालयीन कार्यों में कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर कार्यालय ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले का एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है,जिसमे खरसिया,धरमजयगढ़  घरघोड़ा व लैलूंगा के बदले गए अनुविभागीय अधिकारी,जारी इस आदेश के तहत जिले के चार अनुविभागीय अधिकारियों (SDM) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई पदस्थापना सौंपी गई है,यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है,

​इस फेरबदल से जिले की राजस्व और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा जनोन्मुखी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है,आदेश की प्रतिलिपि शासन के विभिन्न संबंधित विभागों और अधिकारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है।