Skip to content

प्रमुख सचिव की फेक आईडी बनाकर परिचितों को रिक्वेस्ट भेज फ्रेंड बना कर पैसे मांग…

रायपुर/सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक जैसे अब वसूली का नया जरिया बन गए हैं,इसके लिए शातिर ठग फेक आईडी का सहारा ले रहे हैं,ऐसा ही एक मामला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह से जुड़ा हुआ आया है, जिसमें शातिर फेसबुक में उनकी फेक आईडी बनाकर परिचितों को रिक्वेस्ट भेज फ्रेंड बना कर उनसे पैसे मांग रहा है,

थाने पहुंचे CM साय के प्रमुख सचिव, फेक FB आईडी बनाकर पैसे मांग रहा अपराधी

मिली जानकारी के अनुसार, शातिर ठग ने आईएएस सुबोध सिंह का फेसबुक पर एक फेक आईडी बना डाला. न केवल आईडी बना लिया, बल्कि दो घंटे के भीतर 58 दोस्त भी बना डाले. और जब शातिर ने परिचितों से पैसे मांगने  लगा तो लोगो ने इसकी जानकारी फोन पर सुबोध सिंह को दी,

फेक आईडी के जरिए पैसे मांगने की जानकारी मिलते ही आईएएस सुबोध सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है….