Skip to content

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े की शुरुआत,परिवहन विभाग, कोरबा में रक्तदान व नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में सेवा पखवाड़े की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में कोरबा परिवहन विभाग ने भी समाजहित में सराहनीय पहल करते हुए जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर और परिवहन विभाग कार्यालय में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया।

जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर में कोरबा ऑटो डीलर संघ, बस चालक संघ, ऑटो संघ, प्रदूषण जांच केंद्र संचालकों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

Ad

इसी कड़ी में परिवहन विभाग कार्यालय परिसर में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बस संचालक, ड्राइवर और ऑटो चालकों ने उत्साहपूर्वक अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उनकी जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।

जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा ने कहा कि “सेवा पखवाड़े का उद्देश्य समाज में सेवा भाव जागृत करना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को जनसेवा के रूप में मनाना है। परिवहन विभाग इसी भावना के साथ जनकल्याणकारी गतिविधियों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है।”