अंबिकापुर/अंबिकापुर के रिंग रोड चोपड़ापारा स्थित श्री कृपा फ्यूल्स पेट्रोल पंप में एक महिला कर्मचारी की चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी गई, दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपित को लोगों ने पकड़ पुलिस को सौंप दिया है,वही बीच-बचाव कर रहे पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी भी घायल हुआ है,पुलिस के प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ पाया गया है,

दरअसल बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम मगाजी शाहपुर निवासी भारती टोप्पो जो कि अंबिकापुर के रिंग रोड चोपड़ापारा स्थित कृपा फ्यूल्स में सेल्स गर्ल का काम करती थी,घटना दिन की सुबह वह अन्य कर्मचारियों के साथ काम पर लगी थी,सुबह लगभग पौने बारह बजे मोटरसाइकिल से एक युवक पेट्रोल पंप में पहुंचा और महिला कर्मचारी के नजदीक ही उसने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की इधर महिला कर्मचारी कुछ समझ पाती इसके पहले ही युवक ने अपने पास रखे चाकू से उस पर वार करने का प्रयास किया,

जान बचाने के लिए भागती रही-अचानक हुए इस हमले से डरकर युवती वहां से भागी तो आरोपित ने चाकू लेकर उसे पेट्रोल पंप परिसर में ही दौड़ाना शुरू कर दिया, युवती भागने का प्रयास करती रही लेकिन आरोपित ने चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार करता रहा, एक के बाद एक चाकू के वार को सहते हुए युवती भागती रही समूचे परिसर में खून के छींटे गिरते रहे, इस बीच बीच-बचाव कर रहे संतोष नामक कर्मचारी पर भी युवक ने चाकू से हमला किया जिससे वह भी घायल हो गया,
प्रेम प्रसंग बना हत्या का कारण-पुलिस के प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपित योगेंद्र पैकरा जो कि मूलतः मगाजी कुसमी का रहने वाला है, वह पिछले तीन-चार दिनों से पेट्रोल पंप में आ रहा था युवती से उसका प्रेम संबंध था, संबंधों में दरार आ जाने के कारण उसने घटना का अंजाम दिया,पकड़ में आने के बाद वह बोल रहा था कि युवती को उसने काफी समझाया था लेकिन वह समझने को तैयार नहीं थी,
दो दिन पहले उसका मोबाइल भी तोड़ दिया था इसके बाद भी उसने किसी दूसरे युवक से बातचीत जारी रखा थी,उसने यह भी बोला कि युवती तो अब नहीं रही और उसका जीवन भी बर्बाद हो गया,घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए स्पष्ट है कि आरोपित पूरी तैयारी के साथ हत्या की नीयत से ही पेट्रोल पंप पहुंचा था,फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब आगे की कार्यवाई जारी है….



