बलौदाबाजार/बलौदाबाजार जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चरौटी में एक युवती की अर्धनग्न अवस्था में जली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई,गांव के बाहर बने ब्यारे में रखे पैरावट के अंदर शव बरामद किया गया,सूचना के बाद कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है मृतिका की पहचान चरौटी निवासी तेजस्विनी पटेल के रूप में हुई है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तेजस्विनी पटेल अपने पिता के साथ घर में रहती थी और मजदूरी करने बलौदाबाजार जाया करती थी,बीते शुक्रवार की रात उसने अपने पिता के साथ खाना खाया,इसके बाद शनिवार सुबह जब पिता ने देखा कि घर का दरवाजा बाहर से बंद है तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया,


इसी बीच गांव में जली हुई लाश मिलने की सूचना पर जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वह लाश उनकी बेटी तेजस्विनी की ही है, इधर ग्राम चरौटी में पैरावट के अंदर युवती की जली हुई लाश मिलने की सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुचें जहाँ मृतिका के पिता ने शव की शिनाख्ती की है,
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती के हाथ बंधे हुए थे और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई है,फोरेंसिक टीम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं, फिलहाल घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है,



