Skip to content

पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी हुई पाई गई अज्ञात व्यक्ति की लाश,पुलिस कर रही है मामले की जाचं–

रायगढ़/रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़े डूमरपाली–रॉबर्टसन में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब मांड नदी किनारे टावर के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी हुई पाई गई, घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए,

जैसे ही इस मामले की सूचना डायल 112 को दी गई, पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई ताकि आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू की जा सके,वर्तमान स्थिति में मृतक की पहचान अब तक सुनिश्चित नहीं हो सकी है, जिसके कारण शव की शिनाख्त पुलिस के लिए प्राथमिक कार्य बना हुआ है।

Ad

घटनास्थल पर पहुँचने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि यह घटना किन परिस्थितियों में हुई है,पुलिस टीम द्वारा जांच शुरू किए जाने और मृतक के संबंध में कोई भी पुख्ता जानकारी प्राप्त होने के बाद इस समाचार को अपडेट किया जाएगा,फिलहाल क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं वही लोग पुलिस की कार्यवाही का इंतजार कर रहे हैं जिससे पता चल सके कि मृतक कौन है और उसने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया…???