Skip to content

पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर पर तेलीबांधा थाना में पुलिस ने की एफआईआर दर्ज, फिलहाल आरोपी की तलाश जारी…

रायपुर/राजधानी रायपुर में एक बार फिर शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर पर तेलीबांधा थाना क्षेत्र में स्कूल संचालक आरबी मिश्रा की गाड़ी को टक्कर मारने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।

दरअसल ये यह घटना 6 फरवरी की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क के बीच विवाद हो रहा है और आरोपी आक्रामक भाषा का इस्तेमाल कर रहा है, वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया, जिसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

यह घटना 6 फरवरी की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क के बीच विवाद हो रहा है और आरोपी आक्रामक भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया, जिसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। तेलीबांधा पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता आरबी मिश्रा विधायक कॉलोनी, मकान नंबर 1/9, तेलीबांधा के निवासी हैं और विशेष बच्चों का एक स्कूल संचालित करते हैं। आरबी मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 6 फरवरी की रात वह विधायक कॉलोनी से वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद जब वह अपनी कार क्रमांक CG-04-PY-5003 के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक इडिवर कार ने लापरवाहीपूर्वक उनकी गाड़ी को स्क्रेच मार दिया।

तेलीबांधा पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता आरबी मिश्रा विधायक कॉलोनी, मकान नंबर 1/9, तेलीबांधा के निवासी हैं और विशेष बच्चों का एक स्कूल संचालित करते हैं। आरबी मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 6 फरवरी की रात वह विधायक कॉलोनी से वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर दर्शन के लिए गए थे।

दर्शन के बाद जब वह अपनी कार क्रमांक CG-04-PY-5003 के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक इडिवर कार ने लापरवाहीपूर्वक उनकी गाड़ी को स्क्रेच मार दिया,कार रोककर जब आरबी मिश्रा ने चालक से सावधानी से गाड़ी चलाने की बात कही, तो कार चला रहे शोएब ढेबर बीच सड़क में गाड़ी रोककर उनसे गाली-गलौज करने लगा।

आरोप है कि इस दौरान शोएब ने न केवल अपशब्द कहे, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। घटना के बाद आरबी मिश्रा सीधे तेलीबांधा थाना पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शोएब ढेबर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।