Skip to content

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया अनावरण–

जांजगीर चाम्पा /जांजगीर चाम्पा जिले के पामगढ़ नगर में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अटल परिसर का लोकार्पण करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया,इस अवसर पर नगरवासियों में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला,

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि “अटल जी की प्रतिमा राष्ट्रभक्ति, समर्पण और जनसेवा के उनके अमर आदर्शों का प्रतीक है,यह प्रतिमा हमें सदैव राष्ट्र निर्माण और समाजसेवा की दिशा में प्रेरित करती रहेगी,उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी न केवल एक महान नेता थे, बल्कि वे लोकतंत्र की आत्मा और भारतीयता के प्रतीक थे, जिन्होंने राजनीति में नैतिकता और जनसेवा की नई परिभाषा गढ़ी,

Ad

उपमुख्यमंत्री साव ने पामगढ़ नगर में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और सामाजिक समरसता के उनके संदेश को दोहराया, इस अवसर पर उन्होंने नगर के विकास के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं,नगर पंचायत भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति व पामगढ़ नगर के समग्र विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त 1 करोड़ रुपये की घोषणा,

उपमुख्यमंत्री साव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पामगढ़ जैसे नगरों का तेज़ी से विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है और आने वाले समय में सड़क, स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी नई योजनाओं को यहां शीघ्र लागू किया जाएगा,

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता छोटे नगरों और पंचायतों में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाना है, ताकि ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों में भी विकास की समान गति बनी रहे, समारोह में अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे,

इस दौरान मंच पर पूर्व सांसद कमला पाटले, भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, गुलाब सिंह चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी, चुन्नीलाल साहू, जनपद अध्यक्ष रंजना जांगड़े, संतोष लहरे, प्रशांत सिंह ठाकुर, धनंजय ठाकुर, और मंडल अध्यक्ष यशवंत साहू विशेष रूप से मौजूद रहे,