रायपुर/राजधानी रायपुर रिहायशी कॉलोनी के पास एक युवती की लाश मिली है जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है,घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले अपनी जाचं कार्यवाई शुरू की है, घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल यहां अमलीडीह कॉलोनी के पास एक युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया, बताया जा रहा है कि युवती की उम्र 18 से 20 साल की है, आशंका है कि हत्या के बाद युवती की लाश को फेंक दिया गया है,

घटना की सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और शव को पीएम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है,फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है…



