Skip to content

पुलिस की वर्दी उतरवाने वाले नेता-जी पहुचें सलाखों के पीछे,नेता जी खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा समेत कई धाराओं में मामला दर्ज…

रायपुर /रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ चल रहे पुलिस अभियान के दौरान हंगामा खड़ा करने वाले एक भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया,आरोपी पर आरोप है कि उसने नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पुलिस से बदसलूकी की, ट्रैफिक टीआई को धमकी दी और ड्यूटी पर तैनात आरक्षक की कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की की,

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी का नाम विकास शुक्ला बताया जा रहा है। आरोपी खुद को भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताते हुए पुलिसकर्मियों को वर्दी उतारने की धमकी दे रहा था।

तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 मार्च की रात का पुलिस द्वाराड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चलाकर गाड़ियों की जांच की जा रही थी,इसी दौरान कार क्रमांक CG-07-DD-6532 चालक विकास शुक्ला को रोककर उसकी जांच की गई, जांच के दौरान पता चला कि चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था,जब पुलिस ने उससे पूछताछ की और कार्रवाई की बात कही तो वह भड़क गया और पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा।

आरोपी ने खुद को भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताते हुए ट्रैफिक टीआई को वर्दी उतरवा देने की धमकी तक दे डाली,इस दौरान उसने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी,विवाद बढ़ने पर आरोपी ने एक आरक्षक की कॉलर पकड़ ली और धक्का-मुक्की करते हुए उसकी वर्दी भी फाड़ दी।

मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, पुलिसकर्मियों से मारपीट और अभद्र व्यवहार सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी,चाहे आरोपी कोई भी हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है,फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।