जशपुर /जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में पुलिया के नीचे एक नाबालिक कोरवा लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है,
मिल रही जानकारी के अनुसार बगीचा के अम्बिकापुर रोड में स्थित बगडोल ग्राम चौक से आगे स्टेट हाइवे के पुलिया के नीचे लगभग 1 सप्ताह पुरानी लाश मिली है, हालांकि स्थल पर उपस्थित भीड़ से तरह तरह की बातें निकल कर आ रही है, कोई इसे हत्या बता रहा है तो कोई हादसा ?


पर यहाँ सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर हादसा हुआ है तो किस वाहन से हुई है और कैसे हुई है, वही लोग हत्या की बात कर रहे हैं, तो उसका सबंध अटल आवास के तरफ चल रहे संदेहास्पद कृत्यों से जोड़कर देखा जा रहा है,

लड़की के बारे में बताया जा रहा है कि वह बगडोल ग्राम की है, और तहसील चौक के आसपास के होटल में काम करती थी, हालांकि पुलिस अभी सिर्फ जांच की बात कह रही है, और पुलिस ने अपने मुखबिरों का जाल बिछाना भी शुरू कर दिया है, और जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस लड़की के साथ हुआ क्या था..!



