Skip to content

पिता ने ही उजाड़ दी बेटी का सुहाग-पुलिस ने किया बरपाली हत्या कांड का खुलासा, ससुर ही निकला हत्यारा–   

रायगढ़ /बीते 24 सितंबर को घरघोड़ा थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में हुए बलराम सारथी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए घरघोड़ा पुलिस ने मृतक के ससुर रामस्वरूप सारथी, गांव के युवक देवनंदन राठिया और एक नाबालिग को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है,आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त धारदार टांगी और डंडा भी जब्त किया गया है,

मामले का खुलासा करते हुए एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि मृतक बलराम सारथी निवासी ग्राम गाला-पत्थलगांव का पत्नी हेमलता सारथी से विवाद चल रहा था,परिजनों ने हेमलता को उसके बच्चों सहित मायके बरपाली ले आये थे, 

Ad

इसी बीच बलराम भी 21 सितंबर को ससुराल पहुंचा था और 24 सितंबर को ग्राम बरपाली निवासी पंचराम राठिया के घर की परछी में बलराम का लहूलुहान हालत में शव पाया गया,अज्ञात आरोपियों द्वारा सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई थी,

 पुलिस घटना की सूचना पर मर्ग कायम कर पुलिस टीम गठित कर मामले को जांच में लिया और थाना प्रभारी तमनार कमला पुसाम ठाकुर व घरघोड़ा पुलिस की टीम फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की ने जांच के दौरान मृतक के ससुर रामस्वरूप पर शक की पुष्टि हुई,

संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें रामस्वरूप ने अपनी बेटी से मारपीट करने की रंजिश के चलते योजना बनाकर हत्या करवाई,उसने देवनंदन राठिया और नाबालिग को साथ लेकर बलराम को घर बुलाया और डंडा व टांगी से हमला कर उसकी जान ले ली,बाद में साक्ष्य छिपाने की नीयत से खून के धब्बे भी धोए दिए,

 आरोपियों के मेमोरंडम पर टांगी और बांस का डंडा बरामद किया गया और मुख्य आरोपी रामस्वरूप सारथी सहित तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाई शुरू की ..