Skip to content

पिकनिक हादसा-20 घंटे बाद युवक का शव बरामद,दो की तलाश जारी….

जांजगीर चाम्पा / जांजगीर जिले के देवरी गांव स्थित हसदेव नदी में पिकनिक मनाने गए युवकों के साथ हुए हादसे में एक युवक का शव 20 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है, अंकुर कुशवाहा का शव घटना स्थल से 15 किलोमीटर दूर कुदरी बैराज के पास मिलाहै , नगर सेना और डीडीआरएफ की टीम के साथ कुदरी के सरपंच आर.के. यादव और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया,

इस हादसे में अब भी दो लोगों की तलाश जारी है, जिनमें एक युवक आशीष भोई और एक युवती स्वर्णरेखा शामिल हैं,तलाश के लिए ड्रोन की मदद भी ली जा रही है,आपको बता दें कि बीते शनिवार शाम को हुए इस हादसे में स्थानीय लोगों ने एक युवक और एक युवती को बचा लिया था,

Ad

यह हादसा पंतोरा थाना क्षेत्र के देवरी-चिचोली हसदेव नदी में शनिवार शाम करीब 5 बजे पिकनिक के दौरान हुआ था,सभी युवक-युवतियां बिलासपुर के सरकंडा और दयालबंद क्षेत्र के निवासी हैं,रेस्क्यू टीम नदी में लगातार तलाश कर रही है,घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौजूद है, वहीं प्रशासन मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए है,

मामले में ASP उमेश कश्यप ने बताया कि ड्रोन कैमरे की मदद से लापता लोगों की खोज की जा रही है, SDRF टीम को बिलासपुर से बुलाया गया है जबकि स्थानीय गोताखोरों को कुदारी बैराज और एनीकेट के पास तैनात किया गया है, लगातार हो रही बारिश के कारण हसदेव नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और कुदारी बैराज के तीन गेट खुले हैं,बताया गया कि पानी के तेज बहाव में लाश बहकर काफी दूर चली गई थी,

शाम करीब छह बजे जब ये सभी नहाने के लिए नदी में उतरे, तब अंधेरा होने लगा था,पानी की गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण सभी गहरे हिस्से में चले गए,स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर दो लोगों को बचा लिया, लेकिन तीन बह गए, फ़िलहाल बाकि दो और की तलाश जारी है…