Skip to content

पिकनिक जाने के नाम पर निकली चार स्कूली छात्राएं अचानक हुई लापता,पुलिस ने मामला दर्ज कर जाचं की शुरू……

मुंगेली / पिकनिक जाने के नाम पर निकली चार स्कूली छात्राएं अचानक लापता हो गई,तब मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, दरअसल मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र स्थित पेठुलकापा गांव की चार स्कूली छात्राएं शुक्रवार शाम को गायब हो गई,इसकी जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया,

घटना की सूचना मिलते ही पथरिया पुलिस की टीम सक्रिय हो गई आसपास के गांव में छात्राओं की तलाश की जा रही है, इसके अलावा आसपास के जिलों में भी इसकी सूचना दी गई,देर रात छात्राओं के स्वजन थाने पहुंचे,उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है,

Ad

मामले में पथरिया थाना प्रभारी आरएल चंद्रा ने बताया कि बीती रात सूचना मिली कि पेठुलकापा गांव की चार छात्राएं लापता हैं,उन्होंने बताया कि पेठुलकापा गांव में रहने वाली छात्राएं रोज की तरह स्कूल गई थी,इसके बाद वे शाम तक अपने घर नहीं पहुंची,

इसके बाद स्वजन ने उनकी तलाश की जब छात्राओं का कहीं पता नहीं चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई,एक साथ चार छात्राओं के गायब होने की सूचना पर पुलिस की टीम भी सक्रिय हो गई है,पुलिस की टीम ने गांव में पूछताछ की तो पता चला है कि छात्राओं ने अपनी सहेलियों से पिकनिक जाने की बात कही थी,छात्राओं की सहेलियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने छात्राओं की तलाश तेज कर दी है,आसपास के जिलों की पुलिस को इसकी सूचना दी गई है,

इसके अलावा पथरिया पुलिस की टीम आसपास के गांव में भी छात्राओं की तलाश कर रही है साथ ही आसपास के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से भी छात्राओं की जानकारी जुटाई जा रही है,देर रात तक छात्राओं के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है पुलिस फिलहाल चारों बालिकाओं की तलाश कर रही है,