Skip to content

पहले दोस्ती और फिर शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध और जब……

बिलासपुर/शिक्षक ने अपनी शाररिक भूख शांत करने के लिए युवती को अपने प्रेम जाल में फसाया और प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाए,इधर जब प्रेमिका गर्भवती हो गई तब उसे झांसे में लिया और मंदिर में शादी कर ली और प्रेमिका का करा दिया गर्भपात और फिर कर दिया शादी से कर दिया इंकार, अपना सबकुछ लुटाने के बाद प्रेमिका जा पहुचीं पुलिस थाने और करा दिया प्रेमी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज,पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।

दरअसल बिलासपुर शहर के तोरवा क्षेत्र में रहने वाली युवती ने शिक्षक के खिलाफ महिला थाने में दैहिक शोषण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है,युवती ने आरोप लगाया है कि शिक्षक संजय ने पहले दोस्ती की और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और जब गर्भ ठहरने की बात बात बतलाई तो शिक्षक को बताया तब मंदिर लेकर शादी कर ली।

Ad

और बाद में विधिवत शादी की बात कहते हुए गर्भपात करा दिया,और अब वह शादी करने से टाल मटोल कर रहा है। युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी और संजय का परिचय यदुनंदन नगर के एक कैफे में सात आठ महीने पहले हुआ था, संजय अंबिकापुर में शिक्षक है परिचय होने दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर लिया और मोबाइल से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई,युवती ने बताया कि आठ जून को संजय उसे अपने घर लेकर गया और शादी करने का प्रस्ताव रखा और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया।

और फिर यह सिलसिला चलते रहा जब जब मुलाकात होती तो आरोपी शारीरिक संबंध बनाते आया और इसी बीच वह गर्भवती हो गई। गर्भ ठहरने की बात उसने संजय को बताई तब उसे वह पाली के शिव मंदिर लेकर गया और अपने दोस्त की मौजूदगी में मंदिर में विवाह कर लिया। घर में अपने मा पिता को बताया कि हम दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है।

कुछ दिनों बाद संजय उसे अर्बाशन कराने के लिए दबाव बनाया तब उसने दवा खाकर एक महीने का भ्रूण गिरा दिया,इसी बीच वह अपने घर आ गई। जब उसने शादी की बात कही तब संजय टाल मटोल करने लगा,युवती ने महिला थाने में संजय की मौसी की भी शिकायत की है, मौसी रुपांजलि महिला थाने की रक्षा टीम में पदस्थ है। वह युवती को बार-बार धमकाते रही है, युवती ने शिक्षक की मौसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।