Skip to content

परासकोल के खेत में मिला युवक का शव, शरीर पर गहरे चोट के पाए गए निशान,पुलिस ने हत्या का किया मामला दर्ज…

ब्रेकिंग रायगढ़ – रायगढ़ जिले में खरसिया के ग्राम परासकोल के खेत में मिला युवक का शव, पुलिस ने हत्या का किया मामला दर्ज,

खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े, एफएसएल यूनिट, थाना खरसिया और साइबर थाना स्टाफ एवं डॉग स्क्वाड मौके पर जांच में जुटी पुलिस टीम,

मृतक की पहचान अनिल कुमार चौहान (उम्र 35 वर्ष), पिता स्व. प्यारेलाल चौहान निवासी ग्राम परासकोल के रूप में हुई है।

खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परासकोल का मामला, मृतक की बहन खुशबू चौहान (उम्र 23 वर्ष) ने बताया कि कल शाम उसका भाई गांव के उसके दोस्त के साथ दूसरे गांव जाकर खाना-पीना किया था।

रात्रि लगभग 9-10 बजे उसने सड़क की ओर हल्ला-गुल्ला की आवाज सुनी, किंतु ध्यान नहीं दिया,आज सुबह भाई का शव खेत में पड़े होने की सूचना पर जाकर देखी, उसके शरीर पर पेट, गले एवं अन्य स्थानों पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए।

थाना खरसिया में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर पंचनामा कार्रवाई उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया खरसिया अस्पताल ,