Skip to content

पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया-महिला ने प्रेमी संग रची साजिश और कर दिया कांड…

छपरा/ बिहार के छपरा में एक युवक की हत्या कर उसका शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया, जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या की साजिश में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी दोनों शामिल थे,पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं,

मृतक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है,जो गुजरात में राकेश कुमार नाम के युवक के साथ एक ही कंपनी में काम करता था,राकेश और रोहित की पत्नी के बीच अवैध संबंध थे,पुलिस के अनुसार, घटना की रात रोहित ने अपनी पत्नी को प्रेमी राकेश के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था,

Ad

इसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई,हत्या के बाद उन्होंने शव को रेलवे पटरी पर फेंक दिया ताकि मामला ट्रेन हादसे जैसा लगे,सारण एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि रिविलगंज थाना क्षेत्र के जखुआ गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक शव मिलने की सूचना मिली थी. मृतक के परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया और गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की.

जांच के दौरान जखुआ निवासी राकेश कुमार को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में राकेश ने स्वीकार किया कि उसने मृतक की पत्नी के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया. उसकी निशानदेही पर चाकू, खून लगे कपड़े और मोबाइल बरामद किए गए. पुलिस ने रोहित की पत्नी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की. उसने भी वारदात में अपनी भूमिका कबूल की, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. एसएसपी का कहना है कि आरोपी को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा.